फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Relative lured me with money so he became Munna Bhai

सभी केंद्रों के ध्यानार्थ:: संपादित- रिश्तेदार ने दिया रुपयों का लालच तो बन गए मुन्ना भाई

Sun, 29 Oct 2023 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 29 Oct 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Relative lured me with money so he became Munna Bhai
प्रतापगढ़। पीइटी परीक्षा में पकड़े गए सॉल्वर जितेंद्र और दिलीप के रिश्तेदार अजय ने दोनों को रुपयों का लालच देकर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने को तैयार किया था। दोनों की गिरफ्तारी की खबर मिलने पर ग्रामीण हैरान हैं।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के कांधरपुर बाजार स्थित दयाल दुबे का पुरवा निवासी जितेंद्र कुमार वर्मा व चचेरे भाई दिलीप वर्मा का रिश्तेदार प्रयागराज जनपद के सोरांव थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी अजय कुमार पटेल उर्फ गामा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले कुछ तेज लड़के उसके संपर्क में रहते हैं। अजय विभिन्न परीक्षाओं में सॉल्वर गैंग के सरगना के रूप में काम करता है।
विज्ञापन

एसटीएफ के हाथ लगे अजय ने शनिवार को वाराणसी के पांडेयपुर स्थित परीक्षा केंद्र पर दूसरे के स्थान पर जितेंद्र कुमार वर्मा और सुल्तानपुर जनपद में एक परीक्षा केंद्र पर दिलीप वर्मा को परीक्षा देने भेजा था। परीक्षा देते समय दोनों एसटीएफ के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ा गया जितेंद्र प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। जबकि दिलीप घर पर ही सिविल परीक्षा की तैयारी के साथ कांधरपुर बाजार के आसपास लोगों के घरों में जाकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया करता था। जितेंद्र की मां गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। दोनों की गिरफ्तारी के बाद परिवार और गांव के लोग हैरान हैं।

------
सिपाही भर्ती में भी पकड़ा गया है सॉल्वर गिरोह का सदस्य
सिपाही भर्ती परीक्षा में रानीगंज थाना क्षेत्र का युवक धराया था। सॉल्वर गैंग से तार जुड़े होने के कारण एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया था। वह प्रयागराज में ही कोचिंग सेंटर पर पढ़ाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed