{"_id":"5a887a614f1c1b28428b5e94","slug":"rehabilitation-of-one-crore-stranded-roads-moti-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ से पट्टी की सडक़ों की होगी मरम्मत : मोती सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ से पट्टी की सडक़ों की होगी मरम्मत : मोती सिंह
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत पट्टी की बैठक में काबीना मंत्री मोती सिंह की मौजूदगी में डेढ़ करोड़ की कार्ययोजना को स्वीकृति दी गई। इस दौरान मोती सिंह ने कहा कि पट्टी इलाके में कोई भी सडक़ अधूरी नहीं रहेगी। गांव की सडक़ों के लिए एक करोड़ एक लाख की मंजूरी प्रदेश शासन से वह ले आए हैं।
क्षेत्र पंचायत पट्टी की बैठक ब्लाक सभागार में बुलाई गई थी। जिसके मुख्य अतिथि ग्रामीण अंभियंत्रण मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह रहे। इस दौरान उन्होंने पट्टी के विकास का वायदा दोहराते हुए नहरों में पानी न आने पर विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में काम कर रही है और नहर विभाग किसानों को पानी नहीं उपलब्ध करा रहा। उन्होंने आवास विहीन पात्रों को आवास दिलाए जाने का भरोसा दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पट्टी प्रमुख राकेश कुमार उर्फ पप्पू सिंह ने पंचायत प्रतिनिधयों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर रमाकांत मिश्र प्रधान, मनोज यादव प्रधान, रामदुलार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी प्रद्युम्र ,एडीओ पंचायत मंगरू सिंह, विपिन सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष खेदनलाल, रामचरित्र वर्मा, भोला सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।