फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rape victim dies of injuries due to lover's knife attack

Pratapgarh News: प्रेमी के चाकू के हमले से घायल दुष्कर्म पीड़िता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Rape victim dies of injuries due to lover's knife attack
एक पखवाड़े से अधिक समय तक जीवन और मौत से संघर्ष के बाद प्रेमी के चाकू के हमले से घायल दुष्कर्म पीड़िता की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के कालाकांकर गांव निवासी सनी निषाद अपने गांव की ही एक युवती से प्यार करता था। इस दौरान कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। जिससे युवती गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर 24 जून की भोर सनी ने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया और उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर फरार हो गया था। इसके बाद पीड़िता के पिता ने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शनि लगभग 10 माह से उसकी बेटी का शारीरिक शोषण करता रहा। जब वह गर्भवती हुई तो उसे रास्ते से हटाने के लिए जान से करने का प्रयास किया। नवाबगंज पुलिस ने सनी पर जानलेवा हमला और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे जेल भेज दिया था। उधर, घटना के बाद से घायल युवती का इलाज एसआरएन प्रयागराज में चल रहा था। जहां पर इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर का कहना है कि पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो गई है। आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अब उसके खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed