फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ran away towards Mohanganj after looting 45 thousand rupees from vegetable vendors.

Pratapgarh News: पुलिसकर्मी बताकर तलाशी के बहाने सब्जी विक्रेताओं से लूटे 45 हजार रुपये

Wed, 10 Jan 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 10 Jan 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Ran away towards Mohanganj after looting 45 thousand rupees from vegetable vendors.
कोतवाली देहात के महकनी में लूट की घटना के बाद परेशान पीड़ित सब्जी व्यापारी। संवाद
वाराणसी- लखनऊ हाईवे पर भुवालपुर के पास मंगलवार की सुबह कार सवार बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बनकर तलाशी के बहाने सब्जी विक्रेताओं से 45 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मोहनगंज की ओर भाग निकले। भुक्तभोगियों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के बढ़नी निवासी संदीप जायसवाल सब्जी विक्रेता हैं। मंगलवार की सुबह वह सब्जी खरीदने के लिए महुली मंडी मालवाहक वाहन लेकर निकले थे। उसके साथ महेेंद्र मौर्य, बाबूलाल व इद्रीश भी थे। भुक्तभोगियों ने पुलिस को बताया कि हाईवे पर भुआलपुर के करीब पहुंचने पर कार सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और वाहन की तलाशी लेने लगे। तलाशी के दौरान संदीप के पास से 35 हजार व इद्रीश की जेब से 10 हजार रुपये लूट लिए। सब्जी विक्रेता जब तक कुछ समझ पाते, रुपये लूटकर बदमाश मोहनगंज की ओर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद मामला समझते ही सब्जी विक्रेताओं ने बदमाशों का शोर मचाते हुए पीछा भी किया, लेकिन वे नहीं मिले। पीड़ित सब्जी विक्रेताओं ने पुलिस को तहरीर देकर घटनाक्रम से अवगत कराया। सीओ सिटी शिवनारायन ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।


कोतवाली देहात पुलिस को लगातार मिल रही चुनौती
कोतवाली देहात थाना बना तो हाईवे ही नहीं, आसपास के इलाकों में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर रोक लगने की उम्मीद थी। थाना शुरू होने के बाद दो बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है। बदमाशों ने एक जनवरी को चक्काजी के छात्र को अगवा कर उसका गला रेतकर खेत में फेंक दिया था। मंगलवार को पुलिसकर्मी बनकर सब्जी विक्रेता संग लूटपाट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed