{"_id":"56f3db5c4f1c1b671ff14d24","slug":"railaways-news-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल फेल, ठप रहा लखनऊ-वाराणसी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल फेल, ठप रहा लखनऊ-वाराणसी मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 24 Mar 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
फाटक टूटने के बाद ख्ाड़ी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को सई नदी के पास सिग्नल फेल हो जाने से गाड़ियों का संचालन ठप हो गया। जिससे लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया। फैजाबाद-प्रयाग पैसेंजर, इंटरसिटी और गरीबरथ के अलावा मालगाड़ियां जहां की तहां खड़ी रहीं। दरअसल, सई नदी और जेल रोड क्रासिंग के बीच का सिग्नल चलते-चलते अक्सर फंस जाता है। रात हो या दिन ये समस्या बनी रहती है। सिग्नल फेल होने से चिलबिला से प्रतापगढ़ की ओर आने वाली ट्रेनों को नदी के पुल पर रोकना पड़ता है। मंगलवार को भी इसी तरह की समस्या आई थी। यहां का सिग्नल फेल हो गया। जिससे ट्रेनों का संचालन जहां-तहां रोक दिया गया।
चिलबिला में फैजाबाद-प्रयाग पैसेंजर और इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। वाराणसी की ओर से आ रही गरीबरथ और मालगाड़ी को रास्ते में रोका गया। करीब घंटे भर तक के बाद सिग्नल ठीक हुआ तब जाकर यह रूट बहाल हो सका। रेल कर्मचारियों का कहना है कि जब तक यह रूट आरआरआई नहीं हो जाएगा। यह समस्या बनी रहेगी। यही दिक्कत प्रयाग से प्रतापगढ़ लाइन पर है। प्रयाग की ओर से आने वाली ट्रेनों को अक्सर जोगापुर गांव के पास सिग्नल के इंतजार में रूकना पड़ता है। यहां का सिग्नल भी अक्सर खराब रहता है। स्टेशन मास्टर मो.इबरार का कहना है कि ऐसी स्थिति में गाड़ियाें को कागज पर चलाना पड़ता है।