फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Put an end to the speculation of alliance, Jansatta Dal released the first list of candidates

गठबंधन की अटकलों पर विराम, जनसत्ता दल ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

Wed, 05 Jan 2022 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Put an end to the speculation of alliance, Jansatta Dal released the first list of candidates
गठबंधन की अटकलों पर विराम लगाते हुए जनसत्ता दल ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही यह साफ होता जा रहा है कि पार्टी अब अपने ही बलबूते चुनावी मैदान में उतरेगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने बुधवार को विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की।
विज्ञापन

बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कैलाशनाथ ओझा की ओर से जारी पहली सूची में जनपद की कुंडा सीट से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया, बाबागंज से प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज, प्रयागराज के फाफामऊ से लक्ष्मीनारायण जायसवाल, सोरांव से डॉ. सुधीर राय, जालौन के उरई से विजय चौधरी अहिरवार, माधौग़ढ़ से डॉ. बृजेश सिंह राजावत, सोनभद्र के राबर्टगंज से वीरेंद्र मौर्या, बदायूं के विल्सी से शैलेंद्र मिश्र, गोंडा के गौरा से डॉ. श्याम नारायण वर्मा, एटा के जलेसरगंज से धीरज धोबी, बहराइच के कैसरगंज से मो. हजरतदीन अंसारी को उम्मीदवार बनाया गया है। प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कैलाशनाथ ओझा ने कहा कि प्रदेश की अन्य सीटों पर उम्मीदवारों के चयन पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed