{"_id":"6525753faf894d369203d234","slug":"purvanchal-development-board-members-angry-over-dirt-in-hospital-canteen-and-toilet-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-5712-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अस्पताल की कैंटीन व शौचालय में गंदगी पर भड़के पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अस्पताल की कैंटीन व शौचालय में गंदगी पर भड़के पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य
Tue, 10 Oct 2023 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 10 Oct 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
लालगंज अस्पताल का निरीक्षण करते पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल। संवाद
प्रदेश सरकार की ओर से गठित पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ने अस्पताल में जनता के लिए संचालित शासकीय योजनाओं की हकीकत देखी। खामियां मिलने पर उन्होंने जिम्मेदार अफसरों को फटकार लगाते हुए इसे शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा तफरी मची रही।
पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल मंगलवार को पूर्वाहन 10 बजे लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ला ने उनकी अगवानी की। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ने अस्पताल में सरकार की ओर से जनता के लिए संचालित सभी योजनाओं की बारी-बारी से हकीकत खंगाली।
उन्होंने ओपीडी कक्ष, एक्स-रे रूम, पैथोलॉजी कक्ष, लेबर रूम, ट्रॉमा सेंटर व मरीज के वार्ड का निरीक्षण किया। यहां अभिलेख और मशीनों के रखरखाव व संचालन की जानकारी की। टीम ने भर्ती मरीजों से विभिन्न योजनाओं के बारे में पूछा। मरीज से खाना पीना व धन उगाही के बारे में भी पूछताछ की पूछताछ की। हालांकि मरीज के जवाब से वह संतुष्ट दिखे। पूर्वांचल विकास बोर्ड की टीम ने अस्पताल में संचालित कैंटीन ने अव्यवस्था व शौचालय में गंदगी देख फटकार लगाते हुए ख़ामियों को दूर करने का निर्देश दिया। अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए दिए जाने वाले दूध की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया। उन्होंने सीएचसी में अधीक्षक के कक्ष में रुक कर योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता ने वांछित जानकारी प्रदान की। इस बीच लोगों ने अधीक्षक द्वारा फोन नहीं उठाने की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर टीम के सदस्य ने फोन पर मरीज को स्वास्थ्य सेवा सम्बन्धी आवश्यक सुझाव देने का निर्देश दिया। निकलने से पहले सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल निर्माणाधीन महिला एवं बाल चिकित्सालय की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया।
.......
--
सांगीपुर। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने सांगीपुर सीएचसी, रांकी गोशाला का भी निरीक्षण किया। गोशाला में मृत गोवंश को देख जिम्मेदार को कड़ी फटकार लगाई। इस पर डॉक्टर ने बताया कि काफी दिनों से गोवंश बीमार व कमजोर चल रहा था। यहां कर्मचारियों की मौजूदगी नही होने पर भी सदस्य नाराज दिखे। सांगीपुर अस्पताल में संचालित योजनाओं की हकीकत खंगालने के बाद वह सरुआ गांव पंहुचे और प्रधान विजय वर्मा के संयोजन में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात की।