{"_id":"c4dd52330c1f718585f157bead21f451","slug":"protest-hindi-news-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हड़ताल पर रहेंगे विद्युत संविदा कर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हड़ताल पर रहेंगे विद्युत संविदा कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 14 Jan 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बाबागंज विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मियों ने बैठककर गुरुवार को हड़ताल का ऐलान किया। मांग पूरी न होने से नाराज कर्मचारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं से विद्युत बकाया एवं वसूली के लिए प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान का भी बहिष्कार किया जाएगा।
बैठक में मजदूर नेताओं ने कहा कि मजदूर भूखे पेट केवल आश्वासन की घुट्टी पीकर काम नहीं करेंगे। अधिकारी वेतन तो दूर की बात परिचय पत्र, बीमा और सुरक्षा उपकरण भी नहीं दिला रहे हैं। उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन के बाद भी जनपद में विद्युत वितरण खंड प्रथम एवं द्वितीय अधिकारियों द्वारा निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है।