{"_id":"67a26808bd06e6881006feb9","slug":"preparations-to-remove-high-tension-wires-passing-over-150-houses-in-the-city-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-133432-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: शहर के 150 घरोें के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तारों को हटाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: शहर के 150 घरोें के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तारों को हटाने की तैयारी
विज्ञापन
दहिलामऊ विद्युत उपकेंद्र से विकास भवन तक हाईटेंशन लाइन को मकानों के ऊपर से हटाया जाएगा। शासन ने हाईटेंशन तारों को हटाकर नए सिरे से लाइन बिछाने के लिए 90 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। मार्च से हाईटेंशन तारों को बदलने का काम शुरू होगा। हाईटेंशन तारों के हटने से कई मोहल्लों के सैंकड़ों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
शहर के करनपुर, स्टेडियम, हनुमंत कॉलोनी, सेनानी नगर, दहिलामऊ दक्षिणी मोहल्लों में 33 हजार केवीए लाइन कई घरों के ऊपर से गुजरी है। छत पर चढ़े कई लोगों की जान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से जा चुकी है। उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। विभागीय अधिकारियों ने तार हटाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन हाईटेंशन तारों को हटाने के लिए बजट स्वीकृत किया। अब मार्च से हाईटेंशन तारों को हटाने का कार्य शुरू होगा।
.................
मीराभवन से विकास भवन तक सीधी होगी लाइन
हाईटेंशन तारों को हटाकर विकास भवन से विकास नगर, मीराभवन होते हुए दहिलामऊ तक उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 50 विद्युत खंभों को लगाया जाएगा। सीधी लाइन बनाने में करीब एक महीने का समय लगेगा। अप्रैल तक लाइन तैयार हो जाएगी। जेई विजय सिंह पटेल ने बताया कि बजट स्वीकृत होने के बाद जल्द हाईटेंशन तारों को बदला जाएगा।