{"_id":"658347e7c7929f78350c51b8","slug":"pratapgarh-workers-will-rebuild-israels-destroyed-structures-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-9365-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: इस्राइल के नष्ट ढांचों को खड़ा करेंगे प्रतापगढ़ के श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: इस्राइल के नष्ट ढांचों को खड़ा करेंगे प्रतापगढ़ के श्रमिक
Thu, 21 Dec 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
हमास के हमलों में नष्ट हुईं इस्राइली इमारतों के निर्माण के लिए प्रदेश से करीब एक लाख श्रमिकों को भेजे जाने की तैयारी है। इसमें प्रतापगढ़ के भी श्रमिक होंगे। अब तक यहां 117 श्रमिकों को चिह्नित किया गया है।
श्रम विभाग के अनुसार कुल चार श्रेणी के कामगारों की मांग की गई है। इनमें टाइल्स, बिल्डिंंग स्ट्रक्चर, प्लास्टर वर्क और आयरन वेल्डिंग शामिल है। इस्राइल जाने वाले श्रमिकों के वीजा और पासपोर्ट बनवाने का कार्य सरकार स्वयं करेगी। इसके लिए कारीगरों को कोई खर्च नहीं देना होगा।
एक से पांच साल तक के लिए बिना शर्त वीजा देने और बीमार होने पर इलाज का खर्च उठाने की वादा किया है। विभाग में पंजीकृत 21-45 वर्ष के राजमिस्त्री, कारपेंटर, पेंटर और बिल्डिंग का कार्य करने वाले 117 कारीगरों का चयन किया गया है। इन कारीगरों से सहमति पत्र मांगा गया है। मिलते ही इनकी सूची श्रम विभाग के शीर्ष अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
इस्राइल में कारीगरों को प्रतिमाह 6100 शेकेल वेतन मिलेगा, जो भारतीय मुद्रा में करीब 1.39 लाख रुपये है। जिन कारीगरों को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
इस्राइल ने हिंदू कारीगरों की मांग की है। जिले से 117 कारीगर जाने को तैयार हैं, जिनसे लिखित सहमति मांगी गई है। जल्द ही अभिलेख लेकर पासपोर्ट बनाने के लिए शीर्ष अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
- आरके पाठक, सहायक श्रमायुक्त, श्रम विभाग
क्या कहते हैं कारीगर...
0 जिले में रोजगार नहीं मिल रहा है, इस्रराइल पर्याप्त वेतन दे रहा है, पांच साल की ही बात है, उसके बाद वापस चले आना है।
अमित कुमार , संडवा चंडिका
0 श्रम कार्यालय से फोन आया था। मैं इस्रराइल जाने को तैयार हूं। अच्छा वेतन मिलने से जाने की इच्छा प्रबल है। अगर विभाग कोई अड़ंगा नहीं लगाता है तो मैं जाऊंगा।
अशोक कुमार, सांगीपुर
0 यहां पर काम करने के बाद भी मेहनताना नहीं मिलता है, वहां काम करने के बाद अच्छा वेतन मिलना निश्चित रहेगा। परिवार को चलाने के लिए बाहर निकलना ही होगा।
कमल कुमार, पट्टी