फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: The body of the youth was rescued from the well after sixteen hours, the body was stuck in the swa

Pratapgarh : सोलह घंटे बाद रेस्क्यू कर युवक का निकाला गया कुएं से शव, दलदल में फंस गई थी लाश

Thu, 07 Aug 2025 07:00 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 Aug 2025 07:00 PM IST
सार

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के श्रीनाथ पुर गांव निवासी उमाशंकर शर्मा के बेटे हिंमाशु शर्मा (23) की लाश बृहस्पतिवार को निकाली जा सकी। बुधवार को दोपहर में वह बकरी निकालने के चक्कर में कुएं में गिर गया था।

विज्ञापन
Pratapgarh: The body of the youth was rescued from the well after sixteen hours, the body was stuck in the swa
कुएं में गिरे युवक को निकालने में जुटी रेस्क्यू टीम। - फोटो : संवाद।

विस्तार

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के श्रीनाथ पुर गांव निवासी उमाशंकर शर्मा के बेटे हिंमाशु शर्मा (23) की लाश बृहस्पतिवार को निकाली जा सकी। बुधवार को दोपहर में वह बकरी निकालने के चक्कर में कुएं में गिर गया था। काफी मशक्कत के बाद भी रेस्क्यू टीम उसको बाहर नहीं निकाल सकी और लौट गई। दूसरे दिन फिर काफी मशक्कत के शव को निकाला गया। बताया जा रहा है कि कुएं में काफी दलदल हो गया था। शव दलदल में फंस गया, जिससे बाहर निकालने में टीम के पसीने छूट गए।

विज्ञापन


हिमांशु बुधवार को गांग पाटी गांव निवासी बकरीदी के यहा काम करने गया था। गांव के भी मुस्तकीम सहित अन्य ग्रामीण अपनी बकरी खेत में चरा रहे थे। गांव के बीच स्थित कुएं में मुस्तकीम की बकरी कुएं में गिर गई।  जानकारी होने पर हिमांशु शर्मा कुएं से बकरी निकलने की बात कहकर रस्सी के सहारे कुएं में उतर गया। बकरी लेकर ऊपर आते समय वह अनियंत्रित होकर दोबारा बीस फिट गहरे पानी में गिर गया। पानी अधिक होने के कारण वह पानी के दल दल में फस गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी दिलीपपुर शत्रुघ्न वर्मा ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू किया गया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। देर शाम 6 बजे तेज बरसात व आधी तूफान के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया। दूसरे दिन सुबह 7 बजे प्रयागराज से एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया। घंटों प्रयास के बाद सफलता मिली। एसओ दिलीपपुर ने स्थानीय गोताखोर थाना क्षेत्र के सिंटी खालसा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार को बुलाया। एसडीआरएफ टीम जाल व रस्सी के सहारे गहरे पानी में उतारा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed