फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh story

राष्ट्रीय पर्वों पर ही याद आते हैं महापुरुष

Mon, 16 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 16 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh story
pratapgarh
शहर के चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमा लगाई गई है। इनकी साफ-सफाई को लेकर नगर पालिका गंभीर नहीं हैं। शहर के चौराहों पर लगे महापुरुषों की प्रतिमा की धुलाई व सफाई सिर्फ राष्ट्रीय पर्वों के नजदीक होने पर ही की जाती है। प्रतिमाओं पर जमी धूल अधिकारियों की लापरवाही बयां करने के लिए काफी है। शहर के अंबेडकर चौराहा, मीराभवन, राजापाल टंकी, गाजी चौराहा, भंगवाचुंगी, पुलिस लाइन व  श्रीराम तिराहे पर नगर पालिका ने महापुरुषों की प्रतिमा लगाई है। प्रतिमा की देखरेख व साफ सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन को दी गई है। नगर पालिका की ओर से प्रतिमा की सफाई के लिए कर्मचारी भी नामित किये गये हैं। मगर एक भी कर्मचारी प्रतिमा की सफाई रोजाना तो दूर सप्ताह में भी नहीं करता है। चौराहों पर लगी प्रतिमा की सफाई उस दिन किया जाता है जिस दिन उनकी जयंती होती है या फिर कोई राष्ट्रीय पर्व हो। सफाई न होने के चलते प्रतिमाओं पर जमी धूल अधिकारियों को मुंह चिढ़ा रहे हैं। सबसे मजेदार बात यह है कि राष्ट्रीय पर्वों पर चढ़ाए गये माला फूल काफी दिनों से प्रतिमा पर चिपके हुए हैं। इससे राष्ट्रीय पार्टी के पदाधिकारियों के साथ समाजसेवियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed