{"_id":"6ac7e864cd31f26b250255e7","slug":"attempted-sexual-assault-on-ba-student-face-scratched-with-fingernails-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-179610-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बीए की छात्रा से दरिंदगी की कोशिश, नाखूनों से नोचा चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बीए की छात्रा से दरिंदगी की कोशिश, नाखूनों से नोचा चेहरा
Fri, 09 Oct 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
शहर में बेखौफ घूम रहे मनचले ने बीए की छात्रा के साथ दरिंदगी की हद पार कर दी। महाविद्यालय से लौट रही छात्रा को आरोपी मेडिकल कॉलेज गेट से जंगल में घसीट ले गया। आरोपी ने उसके चेहरे पर नाखूनों से हमला किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अंतू इलाके की एक युवती सिटी स्थित एक महाविद्यालय में बीए की छात्रा है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे वह घर जा रही थी। मेडिकल कॉलेज गेट पहुंचते ही एक युवक उससे छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के नजरअंदाज करते ही आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे सरपत के जंगल में घसीट ले गया।
काफी कोशिश के बाद भी छात्रा उसके चंगुल से नहीं छूट रही थी। इस पर युवक ने उसका चेहरा नाखून से नोचते हुए गला दबाने लगा। इस बीच उधर से गुजर रहे लोगों ने छात्रा की चीख को सुन लिया। जंगल की तरफ बढ़ने पर युवक धमकी देकर भाग निकला।
विज्ञापन
बदहवास छात्रा को जंगल से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का बयान लेने के बाद आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। स्पेशल टीम की दबिश में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को पुलिस कोतवाली ले आई।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर नगर कोतवाली क्षेत्र के गायघाट निवासी सागर शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।-दीपक भूकर, एसपी
हर गली-चौराहे पर दहशत में बेटियां, मुकम्मल नहीं सुरक्षा
जिले में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए मनचलों के हौसले बुलंद हैं। 23 मई को उदयपुर इलाके की छह वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी की गई। वह बच्चों के साथ खेलने पड़ोस के बाग में गई थी। सामूहिक दुष्कर्म की घटना को मनचलों ने अंजाम दिया।
जनवरी 2024 में रानीगंज में कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। करीब एक सप्ताह बाद पुलिस ने आरोपी शाहरूख को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इस तरह मासूम और छात्राओं के साथ कई बार घटनाएं हो चुकी है। सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल न होने के कारण लगातार घटना हो रही है। संवाद
सड़कों पर बेटियां, फाइलों में मिशन शक्ति
सरकार अरबों रुपये मिशन शक्ति पर खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत सिफर है। स्कूल-कॉलेज के बाहर मनचलों का जमावड़ा, छेड़खानी और पीछा करना आम हो गया है। लगातार हो रही घटनाओं से अभिभावकों में बेटियों को लेकर दहशत का माहौल है।
दुष्कर्म के मामले मनोवैज्ञानिक बीमारी
पीबीपीजी कॉलेज सिटी के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि इन्सान जब सही और गलत में भेद नहीं कर पाता है, तो वह अक्सर गुनाह को अंजाम देता है। सही और गलत के भेद को समझने और तर्क की कसौटी पर कसने के लिए इन्सान के अंदर संवेदना और समझदारी होना जरूरी है। यह कई आंतरिक और बाहरी बातों पर निर्भर करता है। दुष्कर्म के मामले मनोवैज्ञानिक बीमारी है।