फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: School going private teacher burnt alive by mad lover, marriage to take place on March 2

Pratapgarh : स्कूल जा रही प्राइवेट शिक्षिका को सिरफिरे प्रेमी ने जिंदा जलाया, दो मार्च को होनी है शादी

Thu, 30 Jan 2025 04:35 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Jan 2025 04:35 PM IST
सार

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लौली गांव में एक सिरफिरे आशिक ने स्कूल जा रही शिक्षका को जिंदा जला डाला। शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Pratapgarh: School going private teacher burnt alive by mad lover, marriage to take place on March 2
नीलू। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लौली गांव में एक सिरफिरे आशिक ने स्कूल जा रही शिक्षका को जिंदा जला डाला। शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शिक्षिका की शादी दो मार्च को होनी है और 24 फरवरी को उसका तिलक जाना था। घटना में प्रेमी भी झुलस गया है। गंभीर हालत में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लौली पुख्ता खाम गांव निवासी रज्जन यादव की पुत्री नीलू यादव (22) एक स्कूल में पढ़ाती थी। शुक्रवार को वह स्कूल जा रही थी। रास्ते में रोककर चंदौका गांव निवासी विकास यादव ने उसके ऊपर पेट्रोल फेंककर माचिस जला दिया। नीलू के शरीर के ऊपर से आग की लपटें उठने लगीं। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। किसी तरह लोगों ने आग को बुझाया। तब तक नीलू की मौत हो गई थी। आग लगने के बाद लड़की लड़के से चिपक गई, जिससे आरोपी विकास यादव (30) भी बुरी तरह से झुलस गया। पुलिस ने उसको उपचार के लिए अस्पताल में भेजा है। 
विज्ञापन


नीलू की शादी 24 फरवरी को तिलक और दो मार्च को शादी होनी थी। अमेठी जनपद के थाना भादर के नरहरपुर गांव में उसकी शादी तय की गई थी। नीलू एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। आरोपी उससे एकतरफा प्यार करता था। घटना की जानकारी होने के बाद सीओ समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लड़की का ननिहाल चंदौका गांव में है। चंदौका गांव का ही रहने वाला आशिक एक वर्ष पहले तक नीलू के साथ ही विद्यालय में पढ़ाता था। नीलू करीब छह साल से स्कूल में पढ़ा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलू अपने मां-बाप की इकलौती संतान है। उसको कोई और भाई बहन नहीं है। पहले से इस प्रेम प्रसंग के बारे लड़की के घर वालों को कुछ पता नहीं था। लड़के ने अचानक कदम उठाया तो वह सन्न रह गई। आग लगने के बाद लड़की लड़के से चिपक गई, जिससे आरोपी भाग नहीं सका और वह भी बुरी तरह से झुलस गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed