फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh's young man died in Prayagraj from Corona

कोरोना से प्रतापगढ़ के युवक की प्रयागराज में मौत

Mon, 18 May 2020 11:29 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 May 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh's young man died in Prayagraj from Corona
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
प्रतापगढ़ के कोरोना पीड़ित युवक की रविवार देर रात प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर गांव में लोग सहम गए। मृतक कुछ दिनों पहले परिवार के साथ गुरुग्राम से लौटा था। उसे पंचायत भवन में क्वारंटीन किया गया था। तबियत बिगड़ने के बाद उसे एसआरएन भेजा गया था। वहां इलाज के दौरान वह कोरोना पाजिटिव मिला था। 
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के गोगौर गांव निवासी बजरंग बहादुर मौर्य (35) पुत्र अवध शरण बीते 12 मई को गुरुग्राम से बस से आया था। उसके साथ उसकी पत्नी, भतीजा, बेटा और गांव का एक युवक भी आया था। गांव पहुंचने के बाद युवक को  पंचायत भवन में क्वारंटीन किया गया था। अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। जानकारी मिलने पर चिकित्साधीक्षक डा. शबीब हैदर गांव पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई। उसे लगातार खांसी आ रही थी। कोरोना जैसे लक्षण दिखने पर 13 मई को उसे एंबुलेेंस से प्रयागराज भेज दिया गया। वहां जांच के बाद उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। एसआरएन में उसका इलाज चल रहा था। रविवार की देर रात उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना प्रयागराज से ग्राम प्रधान पिंटू सिंह को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने वाहन से परिजनों को प्रयागराज भेजा। वहीं मृतक का अंतिम संस्कार हुआ। युवक की मौत की सूचना पर सोमवार को दोपहर बाद गांव में पुलिस प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और युवक का यात्रा इतिहास खंगाला। प्रशासन ने गांव को सील कर दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने गांव में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करानी शुरू की। 

पुरवा के साथ ही पंचायत भवन जाने के रास्ते सील 

युवक की मौत की सूचना के बाद पुलिस ने देर शाम पंचायत भवन जाने के दो मुख्य रास्तों को बैरियर लगाकर सील कर दिया। इसके साथ ही युवक के पुरवे डीह को पूरी तरह से सील कर दिया है। चौकी इंचार्ज शकरदहा ने बताया कि पुरवे में छह बैरियर बनाए गए हैं। मौके पर 2 उपनिरीक्षक और सात सिपाहियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed