फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh Ramganj market rocked by the blast, explosion occurred due to fire in a stack of firecracker

Pratapgarh Blast : धमाके से दहला रामगंज बाजार, पटाखे के ढेर में आग लगने से हुआ धमाका, छत उड़ी, किशोरी घायल

Sat, 06 Jul 2024 12:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Jul 2024 12:28 PM IST
सार

फायर ब्रिगेड की टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घटना नन्हें हवाईदार के घर में हुई। हादसे के बाद घर में आग लग गई, जिससे सारा सामान जल गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए हैं। किराए पर मकान लेकर पटाखा तैयार किया जाता था।

विज्ञापन
Pratapgarh Ramganj market rocked by the blast, explosion occurred due to fire in a stack of firecracker
विस्फोट के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र रामगंज बाजार में आतिशबाजी से भरे बंद कमरे में धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि कमरे की छत उड़ गई और आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मालवे की चपेट में आकर एक युवती घायल हो गई है। जिसे इलाज के लिए ले जाया गया है। 

विज्ञापन


आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार में आलोक त्रिपाठी का एक मकान है। इस मकान में रामगंज बाजार निवासी नन्हे हवाई ने एक कमरा किराए पर लिया हुआ था। जिसमें उसने आतिशबाजी डंप करके रखी थी। शनिवार की सुबह अचानक बंद कमरे में धमाका हो गया। जिससे कमरे की छत उड़ गई और कमरे में आतिशबाजी रखी होने के कारण आग लग गई।

विज्ञापन

धमाके से उड़े मलबे की चपेट में आकर सृष्टि बरनवाल (20) पुत्री शिवनारायण बरनवाल घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। धमाका इतना तेज था कि बगल स्थित अनिल त्रिपाठी, सुभाष चंद्र त्रिपाठी व नीलेश बरनवाल के घर में दरारें आ गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पट्टी से फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

धमाका किस कारण से हुआ अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी होने पर एडिशनल एसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह मौके पर जांच पड़ताल के लिए गए हुए हैं। बीच बाजार में आतिशबाजी डंप की गई थी जिसकी भनक पुलिस को नहीं थी। बीच बाजार में हुए इस धमाके से लोग दहशत में हैं। एडिशनल एसपी ने बताया कि ब्लास्ट हुआ है जिसने कमरा किराए पर लिया है उसके पास आतिशबाजी का लाइसेंस है पर उसकी वैधता समाप्त हो गई है. जिसका नवीनीकरण नहीं कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed