फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Police encounter from gambling operator, soldiers injured

प्रतापगढ़: जुआ संचालक से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से सिपाही घायल

Tue, 28 May 2019 12:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Police encounter from gambling operator, soldiers injured
firing
 नगर कोतवाली के पूरेमाद व मलियान बस्ती के करीब सोमवार शाम जुआ के अड्डे पर छापामारी करने गई पुलिस की संचालक से मुठभेड़ हो गई। छापामारी के बाद भाग रहे जुआ संचालक व उसके साथियों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


इससे एक सिपाही के हाथ में गोली लग गई। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। मौके से चार लोग पकड़े गए, जबकि जुआ संचालक समेत चार शातिर भाग निकले। पकड़े गए लोगों के पास से चार तमंचा, कारतूस, चाकू समेत रुपये बरामद हुए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के पूरेमाद व मलियान बस्ती के बीच में सूनसान स्थान पर काफी दिनों से जुए का अड्डा संचालित किया जा रहा है। सोमवार की शाम नगर कोतवाल ने वहां छापेमारी की। पुलिस को देख जुआ खेल रहे लोग भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागते समय पुलिस पर जुआ संचालक व उसके करीबियों ने 6 राउंड फायर झोंका। इस दौरान एक गोली सिपाही जन्मेजय के हाथ में जा लगी। कोतवाल बाल-बाल बचे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। घेराबंदी कर पुलिस ने आशीष, मंटू समेत चार लोगों को दबोच लिया।


जबकि जुआ संचालक सत्यदेव समेत उसके चार शातिर साथी भाग निकले। मौके से चार तमंचा, कारतूस, चाकू, स्कूटी व फड़ से रुपये बरामद हुए। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। घायल सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। नगर कोतवाल ने बताया कि भागने वाले संचालक व उसके साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed