फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Patti and Rampur Khas will again face-to-face old stalwarts

प्रतापगढ़ : पट्टी और रामपुर खास में फिर आमने-सामने होंगे पुराने धुरंधर

Sat, 29 Jan 2022 12:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Jan 2022 12:28 AM IST
सार

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में पट्टी से समाजवादी पार्टी के राम सिंह पटेल भाजपा के मोती सिंह को शिकस्त देकर विधायक बने थे। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला था।

विज्ञापन
Pratapgarh: Patti and Rampur Khas will again face-to-face old stalwarts
prayagraj news: कैबिनेट मंत्री मोती सिंह। - फोटो : prayagraj

विस्तार

शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होने के बाद जिले की रामपुर खास और पट्टी विधानसभा में लड़ाई रोचक हो गई है। दोनों ही सीटों पर पुराने धुरंधर तीसरी बार आमने-सामने होंगे। पट्टी विधानसभा में तो पिछले दो विधानसभा चुनावों में सपा और भाजपा प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। कुछ वोटों के अंतर से हार-जीत का फैसला हुआ था। उधर, कुंडा और बाबागंज में सपा और भाजपा की घेराबंदी के बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया है।  

विज्ञापन



वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में पट्टी से समाजवादी पार्टी के राम सिंह पटेल भाजपा के मोती सिंह को शिकस्त देकर विधायक बने थे। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला था। मात्र 156 वोट से राम सिंह पटेल चुनाव जीते। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में फिर दोनों आमने-सामने थे, लेकिन इस बार बाजी मोती सिंह के हाथ लगी। प्रदेश में भाजपा की लहर होने के बावजूद पट्टी में मोती सिंह और राम सिंह के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। मोती सिंह को कुल 74428 मत मिले।

विज्ञापन

Pratapgarh: Patti and Rampur Khas will again face-to-face old stalwarts
प्रेस कांफ्रेस के दौरान कांग्रेस की विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा। - फोटो : amar ujala
आराधना और नागेश तीसरी बार होंगे आमने-सामने
सपा के राम सिंह को कुल 73051 मत मिले। रोमांचक मुकाबले में मोती सिंह को 1377 मतों से जीत मिली थी। उधर, 1980 से कांग्रेस के गढ़ रामपुर खास में भी विधायक आराधना मिश्रा मोना और भाजपा से नागेश प्रताप सिंह तीसरी बार आमने-सामने होंगे। 2014 में हुए उपचुनाव में आराधना मिश्रा मोना विधायक चुनी गईं। इस चुनाव में उनके खिलाफ नागेश प्रताप सिंह निर्दल चुनाव लड़े थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में पहली बार कांग्रेस का भाजपा से कड़ा मुकाबला हुआ।


कांग्रेस से आराधना मिश्र मोना के खिलाफ इस चुनाव में नागेश प्रताप सिंह भाजपा के उम्मीदवार थे। आधराना मिश्रा मोना को कुल 81463 मत मिले थे। जबकि नागेश को 64397 मत मिले थे। आधराना मिश्रा मोना ने नागेश प्रताप सिंह को 17066 मतों से पराजित किया था। अब इस चुनाव में तीसरी बार दोनों आमने-सामने हैं। उधर, कुंडा और बाबागंज विधानसभा में सपा और भाजपा की घेराबंदी के बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed