फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Pandit-priests will also get ration kits in temples and pagoda

Pratapgarh: मंदिरों एवं शिवालयों में पंडित-पुरोहितों को भी मिलेगी राशन किट   

Mon, 11 May 2020 12:42 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Pandit-priests will also get ration kits in temples and pagoda
डेमो - फोटो : डेमो
जिले के सभी देवी मंदिरों एवं शिवालयों में राशन किट पहुंचेगा। भाजपाई जिले के सभी देवी मंदिरों एवं शिवालायों को चिह्नित कर सूची तैयार करेंगे। जिसे प्रशासन को सौंपकर राजस्व राशन किट वितरण करने के लिए अपील करेंगे। दरअसल, 47 दिनों के लॉकडाउन में देवी मंदिरों एवं शिवालयों के पट बंद होने से पुजारियों एव महंतों के सामने भी दिक्कत आई है। 
विज्ञापन


महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस का खतरा जिले में भी बढ़ गया है। अब तक 12 कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में 25 मार्च से घोषित लॉकडाउन से मंदिर, शिवालय सहित जिले के सभी धार्मिक स्थल बंद चल रहे हैं। जिले में छोटे-बडे़ मिलाकर पौराणिक देवी मंदिर एवं शिवालयों की एक लंबी फेहरिस्त है।
विज्ञापन


सामान्य दिनों में इन मंदिरों एवं शिवालयों में दर्शन- पूजन के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। जमकर चढ़ावा भी चढ़ता था। इससे मंदिरों की व्यवस्था प्रभावित नहीं होती थी। मगर 47 दिनों के लॉकडाउन से पट बंद होने से मंदिर में पूजन-अर्चन करने वाले पुजारियों एवं कर्मचारियोें के सामने भी दिक्कत खड़ी हो गई है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी देवी मंदिरों एवं शिवालायों को चिह्नित कर सूची तैयार करने की पहल शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने बताया कि मंदिरों की सूची तैयार कर इन धार्मिक स्थलों पर भी राशन किट पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। सूची तैयार होने पर जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा। इसके बाद राशन किट का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed