Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The darkness is dispelled by the light of lamps; every corner is aglow.

Pratapgarh News: दीपों के प्रकाश से मिटा अंधियारा, हर कोना जगमग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
The darkness is dispelled by the light of lamps; every corner is aglow.
दीपों का पर्व जिलेभर में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। सूरज ढलते ही दीपों और सतरंगी झालरों से हर कोना रोशन हो उठा। रोशनी बिखरी तो वातावरण का अंधेरा मिट गया। दीपों की ज्योति के साथ वातावरण में आस्था की भी चमक दिखी।
विज्ञापन

मां लक्ष्मी-गणेश की विधि-विधान से पूजा कर भक्तों ने मंगलकामना की। कमल व सुगंधित पुष्पों के साथ मिष्ठान व फल अर्पित कर लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की। शहर से लेकर गांव तक दिवाली के पर्व के उल्लास में लोग डूबे रहे।
विज्ञापन

दिवाली के पर्व को लेकर लोगों ने दो दिन पहले से ही तैयारी में जुटे थे। साफ-सफाई कर घरों को लकदक किया। रविवार को सुबह लोग फूल माला खरीदने पहुंचे। शाम को पूजन की थाल सजाई। सूरज ढलने ही गोधूलि बेला आई। लोगों की आस्था हिलोरे मारने लगी। दीपों के प्रकाश से तिमिर मिट गया। हर कोना जगमग हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वेदी बनाकर मां लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति स्थापित की। इसके बाद फल, मिष्ठान आदि अर्पित कर विधि-विधान से पूजन किया। रात में आंगन, खेत व खलिहान में दीप जलाए गए। शहर से लेकर गांव तक पर्व को लेकर खासी चहल-पहल रही। शहर के जोगापुर, भंगवाचुंगी, विवेक नगर, आंबेडकर चौराहा, बाबागंज, पंजाबी मार्केट, चौक में लोगों ने घरों को आकर्षक सजाया था।
-----
पूजन के कई मुहूर्त
जिलेभर में रविवार को दीपोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रविवार को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त था। कुंभ राशि में स्थिर लग्न दोपहर एक बजे से दोपहर 2:30 बजे तक थी। प्रतिष्ठानों में इसी मुहूर्त में मां लक्ष्मी, गणेश व कुबेर का पूजन किया गया। इसके अलावा प्रदोषकालीन बेला में वृष लग्न में शाम 5:30 बजे प्रदोषकालीन बेला में दीपदान व मां लक्ष्मी व गणेश पूजन हुआ।

बिखरी फुलझड़ी की रोशनी, रातभर आतिशबाजी
शाम को दीपदान के बाद आतिशबाजी का क्रम शुरू हुआ। आसमान में फुलझड़ी की रोशनी बिखरती रही। इधर, पटाखों की गूंज से पूरा वातावरण गूंजता रहा। देररात तक यह क्रम चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed