फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: On the most votes received, decreased victory margin

प्रतापगढ़: सबसे ज्यादा वोट मिले पर, घट गया जीत का अंतर 

Fri, 24 May 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 May 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
17वीं लोकसभा के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता को जिले में 4,36,491 लोगों ने पसंद किया। इतना वोट कभी कोई प्रत्याशी नहीं पा सका था। हालांकि सर्वाधिक मतों से जीत के रिकार्ड को वह नहीं तोड़ सके। जीत के अंतर के मामले में वह अब तक हुए चुनावों में तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


संगमलाल गुप्ता ने 1 लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज की है। जबकि इससे पहले 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस के राजा दिनेश ने 2,32,505 मतों के साथ सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। हरिवंश सिंह ने भी भाजपा की लहर में बड़ी जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन


जिले की जनता ने चुनाव में एकतरफा लहर पहले भी देखी थी। आजादी के बाद के चुनावों में जनता में पहली बार 1977 में इमरजेंसी का रोष दिखा था। ऐसे में फैसला भी कांग्रेस के विरोध में आया। दो लाख से अधिक वोट पाकर भारतीय लोकदल के रूपनाथ सिंह सांसद बने। कांग्रेस के राजा दिनेश सिंह दूसरे नंबर पर थे लेकिन, वह रूपनाथ के मुकाबले चौथाई मत ही पास सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस के पक्ष में जो लहर चली थी, उसका जिले में भी असर दिखा था। कांग्रेस के पक्ष में जिस तरह से जनता ने एकतरफा फैसला दिया वह जीत का रिकार्ड आज तक नहीं टूट सका है। इसके बाद भी मंडल कमीशन, राममंदिर और बोफोर्स की लहर आई, लेकिन इतना जुनून कभी नहीं दिखा। वर्ष 2014 में भाजपा के सहयोग से अद प्रत्याशी हरिवंश सिंह को 3,75099 मत मिले थे।


उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के आसिफ सिद्दीकी को 1,75,799 मतों से शिकस्त दी थी। वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता को 4,36,491 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी को 1,17,952 मतों से पराजित कर इतिहास रचा। अब तक हुए चुनाव में सबसे अधिक मत पाने वाले संगमलाल गुप्ता सांसद बने।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed