फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Old man dies of Corona, District Social Welfare Officer also infected

प्रतापगढ़: कोरोना से वृद्ध की मौत, जिला समाज कल्याण अधिकारी भी संक्रमित

Tue, 25 Aug 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Old man dies of Corona, District Social Welfare Officer also infected
कटरागुलाबसिंह में कोरोना जांच को लोगों को नाम व पता लिखते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : PRATAPGARH
कोरोना का कहर जारी है। संक्रमण से जूझ रहे एक बुजुर्ग की सोमवार को प्रयागराज में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि जिला समाज कल्याण अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक और पशुधन प्रसार अधिकारी समेत 41 लोग संक्रमित पाए गए। अब तक कोरोना संक्रमण से जिले में 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1539 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
विज्ञापन

लालगंज इलाके के गहरी गांव का 71 साल का बुजुर्ग 12 अगस्त को कोरोना की चपेट में आ गया था। उसे बुखार के साथ ही सांस लेने में दिक्कत थी। स्वास्थ्य विभाग ने उसे उपचार के लिए एसआरएन में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर जिला समाज कल्याण अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्यवक, पशुधन प्रसार अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। रानीगंज में चार लोग संक्रमित मिले।
विज्ञापन

संडवाचंदिक्रा में तैनात स्टाफ नर्स के पति के संक्रमित होने के बाद अब नर्स, उनकी बेटी समेत तीन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। धरौली का रहने वाला किराना कारोबारी भी संक्रमित हो गया है। कुंडा अस्पताल में हुई जांच में पांच लोग संक्रमित मिले हैं। तहसील सदर के दो कर्मचारी भी संक्रमित मिले। जिसके बाद राजस्वकर्मियों में हड़कंप मचा रहा। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि गहरी के रहने वाले एक बुजुर्ग की मौत हुई है। लोगों को संक्रमण से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका के संक्रमित होने के बाद संपर्क में आने वालों का लिया सैंपल
कटरागुलाब सिंह के कारोबारी की शिक्षिका बहू के कोरोना संक्रमित होने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके आवास पहुंची। संपर्क में रहने वाले 19 लोगों का जांच के लिए सैंपल लिया। कुछ करीबी लोगों ने सैंपल देने से मना कर दिया। पीएचसी प्रभारी नलनीष पांडेय स्वास्थ्य कर्मियों के साथ वहां डटे रहे। अभी तक केवल शिक्षिका की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

कटरागुलाबसिंह में कोरोना जांच को सेम्पल लेते स्वास्थ्यकर्मी।

कटरागुलाबसिंह में कोरोना जांच को सेम्पल लेते स्वास्थ्यकर्मी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed