फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh News Student returning home from college gang-raped, accused fled from home

Pratapgarh News : कॉलेज से घर जा रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी घर छोड़कर फरार

Sun, 07 Sep 2025 04:23 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Sep 2025 04:23 PM IST
सार

कॉलेज से छुट्टी होने पर शनिवार की शाम घर जा रही छात्रा के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Pratapgarh News Student returning home from college gang-raped, accused fled from home
rape demo, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कॉलेज से छुट्टी होने पर शनिवार की शाम घर जा रही छात्रा के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिसकर्मी आरोपियों की तलाश में दबिश दिए लेकिन कोई नहीं मिला।

विज्ञापन

आसपुर देवसरा की रहने वाली बीए की छात्रा शनिवार को कॉलेज पढ़ने गई थी। शनिवार की शाम छुट्टी के बाद वह पैदल ही घर जा रही थी। पीड़िता के अनुसार उपाध्यायपुर प्राथमिक विद्यालय नहर पुलिया के करीब पहले से मौजूद तीन युवक उसे पकड़कर घसीट ले गए। उसके साथ तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसे अर्धबेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकले। वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।

विज्ञापन

रोता बिलखता पिता कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। सामूहिक दुष्कर्म की खबर मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस पीड़िता को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। कुछ ही देर में सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी भी वहां पहुंचकर छानबीन करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल भी पहुंचकर पीड़िता का बयान लिया। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी व छात्रा के बीच मोबाइल से हुई है बातचीत

 

पट्टी कोतवाल का दावा है कि आरोपियों व छात्रा और उसकी सहेली के बीच बातचीत होती है। जांच के दौरान मोबाइल चैटिंग भी मिले हैं। उनके मिलने के बाद ही घटना की हकीकत का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed