फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

पैसा न देने पर फाड़ी छात्र की उत्तर पुस्तिक

Sat, 27 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 27 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
पैसे की मांग पूरी न करने पर परीक्षा दे रहे छात्र की उत्तर पुस्तिका फाड़ दी गई। छात्र ने मामले की शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम के आदेश पर केंद्र व्यवस्थापक, प्रबंधक व कक्ष निरीक्षक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के उतरार गांव निवासी उमेश यादव पुत्र अमृतलाल श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज झींगुर में इंटर की परीक्षा दे रहा है। आरोप है कि परीक्षा केंद्र पर बोलकर नकल कराई जा रही है। इसके लिए उससे पांच हजार रुपये की डिमांड की गई थी। उसने पहले दिन एक हजार रुपये दे दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को दूसरी परीक्षा भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र का था। उससे बाकी का पैसा मांगा गया तो उसने देने में असमर्थता जताई। इस पर उसके लिखे गए उत्तरों को फाड़ दिया गया। कापी फटने से वह निराश हुआ, लेकिन बाद में वह फिर से लिखने लगा। इस पर भी उसे बार-बार परेशान किया जाने लगा। इसके चलते वह परीक्षा नहीं दे सका। उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने परीक्षा कंट्रोल को सूचना दी। इसके साथ एसडीएम कुंडा को भी इससे अवगत कराया। एसडीएम शशिभूषण राय ने इसे गंभीरता से लेते हुए महेशगंज पुलिस को मुकदमा लिखने का आदेश दिया। छात्र उमेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने प्रबंधक देवी प्रसाद द्विवेदी, केंद्र व्यवस्थापक वेदप्रकाश सिंह व अज्ञात कक्ष निरीक्षक के खिलाफ 384 सार्वजनिक नकल अधिनियम व 504, 506 की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed