{"_id":"fdfbe8648302c33b90fa242bd2a26f73","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-842","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर न जमा करने वालों पर कसा शिकंजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर न जमा करने वालों पर कसा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका अपनी आय बढ़ाने के लिए गृहकर व जलकर न जमा करने वाले लोगों पर शिकंजा कस रहा है। दस हजार से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी करने और बकाएदारों को नोटिस थमाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिससे नपा का खजाना भरा जा सके। धीरे-धीरे वक्त बीत गया और गृहकर व जलकर वसूली का लक्ष्य से आधे से अधिक की ही वसूली हो सकी। बड़े बकाएदारों के साथ ही सरकारी विभागों ने भी टैक्स जमा करने में ना नुकुर किया है। इसके चलते ऐसे विभागों को नगर पालिका नोटिस जारी कर चुका है। इसके अलावा दस हजार से कम के बकाएदारों को भी नोटिस नगर पालिका कर्मी थमा रहे हैं।
ताकि मार्च के पहले-पहले अधिक से अधिक टैक्स वसूला जा सके। दस हजार से अधिक के बकाएदारों को नगर पालिका ओर से आरसी जारी करने की तैयारी अंतिम दौर में है। टैक्स वसूली में शिथिलता पर कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वेतन रोकने की भी कवायद नगर पालिका प्रशासन कर सकता है। बता दें कि इस मर्तबा गृहकर वसूली का लक्ष्य तीन करोड़ के करीब रखा गया है। पालिका प्रशासन की सख्ती का कितना असर नागरिकों पर पड़ेगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। नगर पालिका के ईओ अवधेश यादव ने बताया कि करीब चार सौ मकानों का दस हजार से अधिक का बकाया है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों का भी बकाया है। जिसे जमा करने के लिए सभी को नोटिस भेजा गया है। ऐसे लोग यदि लापरवाही बरतेंगे तो उनके खिलाफ आरसी भी जारी होगी।