{"_id":"85d1709e5ecb8243d67ee5ea86f79143","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-829","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरमीडिएट की परीक्षा में धरे गए सात नकलची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरमीडिएट की परीक्षा में धरे गए सात नकलची
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकल रोकने और नकल माफिया पर शिकंजा कसने में भले ही जिला प्रशासन फेल रहा हो, मगर उसने जो हौव्वा खड़ा किया उससे हाईस्कूल के 12,943 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट दूसरी पाली में सक्रिय हुए डीआईओएस ने लालगंज से सात नकलचियों को धर दबोचा।
हाईस्कूल की परीक्षा में पहले दिन ही अनिवार्य पेपर हिंदी में 12,943 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि इंटरमीडिएट में अनुपस्थित छात्र-छात्राओं का विवरण देर शाम तक विभाग नहीं जुटा पाया था। हाईस्कूल की परीक्षा में पट्टी में 1662, रानीगंज में 937, कुंडा में 3967, लालगंज में 5399 और सदर तहसील में 1080 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी है। जिले में परीक्षा छोड़ने वाल परीक्षार्थियों की संख्या इस वर्ष कुछ अधिक है।
हाईस्कूल पहली पाली की परीक्षा में केंद्रों को नहीं देखने वाले डीआईओएस शिव कुमार ओझा दूसरी पाली में सक्रिय हुए। इंटरमीडिएट हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा देखने के लिए निकले डीआईओएस ने लालगंज तहसील पहुंचकर सात नकलचियों को दबोच लिया। लालगंज के रामस्वरूप रामाधीन इंटर कॉलेज खाना पट्टी लालगंज में नकल करते हुए पांच नकलचियों को दबोचा। सरयू प्रसाद इंटरकालेज सलेम भदारी और एसपी इंटर कॉलेज शीतलमऊ में एक-एक नकलची दबोचेकर रस्टीकेट कर दिया ।