{"_id":"8c23ac3856d2bad74bf17b6691ad561a","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-826","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में भूमि संरक्षण कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में भूमि संरक्षण कर्मी घायल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुपियामऊ के पास सड़क हादसे में भूमि संरक्षण कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुरानी दिल्ली पुस्ताफाबाद निवासी शरीफ अहमद (55) भूमि संरक्षण विभाग में निरीक्षक के पद पर तैनात है। वह नगर कोतवाली के तेलिया चौराहे पर रहता है।
बुधवार को वह जेई के साथ रानीगंज इलाके के मधईपुर गांव में निरीक्षण करने गया था। देर रात अकेले बाइक से घर लौट रहा था। भुपियामऊ के पास बाइक लेकर पलट गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी देने के साथ शरीफ अहमद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखकर इलाहाबाद रेफर कर दिया।