{"_id":"73bd9d2239969660ed6f791576e1c747","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-796","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडवा और लक्ष्मणपुर में बनेगा बालिका छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडवा और लक्ष्मणपुर में बनेगा बालिका छात्रावास
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के संडवा चंद्रिका और लक्ष्मणपुर विकास खंड में बालिका छात्रावास का निर्माण जल्द प्रारंभ होने वाला है। जिले में पहली बार बालिकाओं के लिए बनने जा रहा यह आवास कस्तूरबा गांधी आावसीय स्कूलों के परिसर में बनेंगे।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले के संडवा चंद्रिका और लक्ष्मणपुर विकास खंड में एक-एक बालिका छात्रावास का निर्माण किए जाएगा। एक करोड़ 70 लाख रुपये से निर्मित होने वाले आवासीय परिसर के लिए शासन ने पहली किश्त के रूप में 53 लाख 14 हजार रुपये भुगतान किया है।
विभागीय अधिकारियों ने यूपीपीसीईएल को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी है। पहले इन छात्रावासों को जीजीआईसी स्कूलों के निकट स्थापित करने की मंशा थी। मगर स्कूलों में बालिकाओं के नहीं रुकने से अब कस्तूरबा गांधी आवासीय परिसर में इन छात्रावासों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए दोनों ब्लाकों में स्थित कस्तूरबा आवासीय स्कूलों के परिसरों का चयन कर लिया गया है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी रामेश्वर तिवारी ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।