{"_id":"3c63676d1c5e1757ce984c8a62925965","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-745","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के लिए जल्द मिल सकती है नई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई के लिए जल्द मिल सकती है नई ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही प्रतापगढ़ के लोगों को मुंबई के लिए एक नई ट्रेन की सौगात मिलेगी। रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की मांग पर रेलवे ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। अगर ऐसा हुआ है तो प्रतापगढ़ से मुंबई के लिए यह दूसरी ट्रेन होगी। यहां से अभी साप्ताहिक ट्रेन उद्योग नगरी एक्सप्रेस चल रही है। प्रतापगढ़ से काफी संख्या में लोग रोजी-रोटी के लिए मुंबई में रहते हैं। यहां से मुंबई के लिए मात्र एक ट्रेन उद्योग नगरी है। मुंबई जाने वाले यात्रियों की भीड़ इतनी रहती है जगह नहीं मिलती है।
पूरी ट्रेन यहीं से भर जाती है। अक्सर ऐसा होता है कि मजबूरी में लोगों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ती है।इस लिए रेलवे ने प्रतापगढ़ से मुंबई के लिए एक नई ट्रेन चलाने की कवायद शुरू कर दी है। हो सकता है इसी बजट सत्र में नई ट्रेन मिल जाए। हाल ही में डीआरएम की अध्यक्षता में हुई रेल उपभोक्ता समिति की बैठक में सदस्यों की मांग पर नई ट्रेन के लिए प्रस्ताव रखा गया था। इस बारे में सीनियर डीसीएम अजीत सिन्हा का कहना है कि रेल उपभोक्ता समिति की बैठक में सदस्यों ने प्रतापगढ़ से मुंबई के लिए नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिया है। उनके प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड भेजा जाएगा।