{"_id":"3b4e8836e9decc0497fdf05ce42c2d7a","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-663","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी की रक्षा का दायित्व देशवासियों पर: राजाभैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी की रक्षा का दायित्व देशवासियों पर: राजाभैया
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के कैबिनेट मंत्री कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने कहा है कि आज के दिन आजादी के रणबाकुरों को यादकर हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। उन्होंने कहा कि आजादी की धरोहर को सहेज कर रखना देशवासियों का दायित्व है। वह पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
67वें गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ उद्घोषक का पुरस्कार डा. श्याम शंकर शुक्ल को देते हुए कार्यक्रम संचालन की सराहना की। विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों, समाजसेवियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। ध्वजारोहण के बाद परेड में पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों के जवान, पुलिस बैंड टीम, एनसीसी महिला वर्ग एवं पुलिस वर्ग के कैडेटों के अलावा अग्निशमन दल, विधि विज्ञान प्रयोगशाला व पेट्रोलिंग दल के जवान शामिल हुए।
जेठवारा क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयनारायण सिंह व अंतू क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माता पलट पांडेय को अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर डीएम डॉ. आदर्श सिंह, जिला जज विनोद कुमार यादव, सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह, रोशनलाल उमरवैश्य आदि मौजूद रहे।