{"_id":"43d4702093aa850ba69daf7371c40171","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-662","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांधली पर भड़के डीएम, छह पर गिरी गाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धांधली पर भड़के डीएम, छह पर गिरी गाज
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने बुधवार को मंगरौरा ब्लाक के गहरौली लोहिया समग्र गांव का औचक निरीक्षण किया। सीसीरोड और आंगनबाड़ी भवन के निर्माण में व्यापक धांधली मिलने पर आरईएस के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता को निलंबित करने का आदेश दिया। शौचालयों में कंडी भरी होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी केके सिंह और बगैर बस्ता के होने पर लेखपाल कुंवर सिंह को भी सस्पेंड कर दिया। मंगरौरा की सीडीपीओ को भी भवन तैयार नहीं होने पर दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया। इसके अलावा गर्भवती माताओं के परीक्षण में लापरवाही बरतने पर एएनएम सीमा मौर्य का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।
लोहिया गांव देखने पहुंचे डीएम डा. आदर्श सिंह का आक्रामक रुख देखकर अधिकारी और कर्मचारी सकते में रहे। सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह के साथ गहरौली पहुंचे डीएम ने लोहिया आवास और इंदिरा आवास के लाभार्थियों का भवन देखा। सीसी रोड का निर्माण पूर्ण नहीं होने और आंगनबाड़ी भवन के निर्माण में धांधली बरतने पर आरईएस के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता और आईसीडीएस की सीडीपीओ को निलंबित कर दिया। शौचालयों में कंडी देखकर भड़के डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी केके सिंह को निलंबित कर दिया। लेखपाल के पास बस्ता नहीं होने पर कुंवर सिंह को निलंबित करने का आदेश दिया। मातृत्व सुरक्षा सप्ताह में गर्भवती महिलाओं का परीक्षण नहीं करने पर एएनएम सीमा मौर्य का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।