फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

धूमधाम से मना 67वां गणतंत्र दिवस

Wed, 27 Jan 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 27 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
जिले में मंगलवार को 67वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। दुल्हन की तरह सजाए गए स्कूलों में झंडारोहण के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर देश को आजाद कराने वाले अमर सपूतों को याद किया। बैंडबाजे के साथ निकली प्रभात फेरी शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए वापस स्कूल पहुंची। उधर, पुलिस लाइन में जवानों ने परेड में अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शहर के प्रभात एकेडमी में डा. प्रभात शर्मा, एंथोनी इंटर कॉलेज में फादर संतोष कुमार, शांति निकेतन स्कूल में निदेशक अनुराग उपाध्याय, मालती इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल गोकुलनाथ श्रीवास्तव, साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज में प्राचार्या डॉ. नीलिमा श्रीवास्तव, जीजीआईसी में प्रिंसिपल गरिमा श्रीवास्तव, जीआईसी में प्रिंसिपल अरुण कुमार, अबुल कलाम इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल इसराक अली ने ध्वजारोहण किया। शहर के वीएस मेमोरियल स्कू ल के बच्चों ने बैंडबाजे के साथ प्रभात फेरी निकालकर शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। इसके पूर्व स्कूल के निदेशक राकेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने अभिभावकों का दिल जीत लिया। पूर्वी सहोदरपुर स्थित एकता विद्यालय में सीडीओ दिनेश यादव ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अवर अभियंता एसबी शुक्ला, जीतेंद्र तिवारी, सुरेश कुमार, अश्वनी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जोगापुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में बच्चों ने राष्ट्रीयगीत और राष्ट्र भक्ति पर आधारित एकांकी प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कुसुमी स्थित सरोजनी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेश भट्ट ने ध्वजारोहण किया। कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता पर आधारित गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। साहबगंज स्थित गौतमबुद्ध स्कूल में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जिला पंचायत सदस्य श्रीकृष्ण विश्वकर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रबंधक आलोक कुशवाहा मौजूद रहे। पृथ्वीगंज बाजार स्थित शिव बाल शिक्षा संस्थान में प्रबंधक शिवधर दुबे ने झंडारोहण किया। पं. सुखराज रघुनाथी इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड टेक्नालाजी में शिवमूर्ति तिवारी ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed