फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

बिजली का पोल तोड़ते दुकान में जा घुसा ट्रक

Wed, 27 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 27 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
देल्हूपुर में एक बेकाबू ट्रक बिजली का ट्रांसफार्मर व पोल तोड़ते हुए किराने की दुकान तक में घुस गया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, इस दौरान बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों ने कुछ ही देर में राहत की सांस ली। घटना के बाद चालक व खलासी मौके से फरार हो गए। इलाहाबाद-फैजाबाद हाइवे पर सोमवार की रात एक ट्रक इलाहाबाद की ओर जा रहा था। देल्हूपुर बाजार के करीब अचानक ट्रक से चालक का नियंत्रण हट गया। नतीजा ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को तोड़ते हुए किराना व्यवसायी दिलीप कुमार की दुकान में जा घुसा।
विज्ञापन


इस दौरान बिजली के तारों के दबाव से लोहे के दो पोल भी नीचे गिर पड़े।अचानक तेज आवाज सुनकर गहरी नींद में सो रहे लोग बड़ा हादसा समझकर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इतने में मौका पाकर चालक व खलासी भी वहां से भाग निकले। लोगों ने तुरंत विद्युत उपकेंद्र फोनकर हादसे की जानकारी बिजली विभाग को दी। सूचना पर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। घटना में दुकानदार की टीनशेड उखड़ गया था। इसके बाद पुलिस ने बाजार के लोगों के सहयोग से ट्रक को किनारे कराया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। देल्हूपुर बाजार में बेकाबू ट्रक ट्रांसफार्मर को तोड़ते हुए जिस तरह दुकान में घुसा उससे कई लोगों की जान जा सकती थी। बिजली होती तो ट्रांसफार्मर से भिड़ते ही ट्रक में आग लग जाती और कई जिंदगियां काल कवलित हो जाती।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed