{"_id":"7c168680c821f35dab16dcab8ebd7f9b","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-659","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर के ने मचाई अफरातफरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवर के ने मचाई अफरातफरी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
कस्बा स्थित चौक में बुधवार को जंगली सुअर के उत्पात से अफरातफरी मच गई। बाद में एक युवक ने कुछ लोगों की मदद से जानवर पर काबू पा लिया। सुअर के हमले से दुकानों में आंशिक नुकसान हुआ, जबकि तीन बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विकास खंड कार्यालय के बगल चार बजे एक जंगली सुअर लोगों को नजर आया। वह भागकर सर्राफा व्यवसायी रमेश सोनी की दुकान में घुस गया और काउंटर आदि तोड़ने के साथ जेवरात गिरा दिया। यहां से खदेड़े जाने पर वह नालियों से होता हुए चौक पहुंच गया और रमेश खंडेलवाल के कपड़े की गोदाम में प्रवेश कर गया। इससे अफरातफरी फैल गई। ग्रामीणों का वहां मजमा लग गया। कई घंटे मशक्कत के बाद पृथ्वीगंज बाजार निवासी नाटे सरोज वहां पहुंचा और कुछ युवकों की मदद से उसे दबोच लिया।