फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

बीएसएसी के हजारों छात्र-छात्राएं नहीं भर पाए परीक्षा फार्म

Mon, 25 Jan 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 25 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी की साइट पर सैन्य विज्ञान विषय शो न करने पर बीएससी प्रथम
विज्ञापन
वर्ष के हजारों छात्र-छात्राएं सोमवार को परीक्षा फार्म नहीं भर सके। अंतिम तिथि होने की वजह से सुबह से छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक साइबर कैफे पर परीक्षा फार्म भरने के लिए डटे रहे, लेकिन सभी को मायूसी ही हाथ लगी। फार्म न भर पाने पर छात्र-छात्राओं ने कालेज प्रशासन का घेराव कर अपनी बात रखी। इस पर कालेज प्रशासन ने परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया।

राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का परीक्षा फार्म पिछले एक माह से भरा जा रहा है। सोमवार को बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि थी। जिले के हजारों छात्र-छात्राओं ने बीएससी प्रथम वर्ष में सैन्य विज्ञान विषय ले रखा है। अंतिम तिथि होने की वजह से छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक परीक्षा फार्म भरने के लिए साइबर कैफे पर डटे रहे।

सैन्य विज्ञान विषय के छात्र-छात्राओं का आरोप है कि सुबह से ही वे यूनिवर्सिटी की साइट पर सैन्य विज्ञान विषय अप्लाई कर रहे थे, लेकिन साइट पर विषय शो न करने की वजह से फार्म रिजेक्ट हो जा रहा था। ऐसे में दिन भर परेशान होने के बाद जब छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म नहीं भर पाए तो वे आक्रोशित हो गए। उन्होंने अपने कालेज प्रशासन को मामले से अवगत कराया। इस पर कालेज प्रशासन ने दो दिन बाद साइट खुलने का आश्वासन दिया।

पीबीपीजी कालेज सिटी प्रतापगढ़ के प्राचार्य डॉ. बृजभानु सिंह ने बताया कि बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि  सोमवार को थी। अब परीक्षा फार्म दो दिन बाद 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed