{"_id":"7dd56bac663ae81a77793c0d85da81bb","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-651","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को नहीं मिला चेक और बैंक से हो गया भुगतान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को नहीं मिला चेक और बैंक से हो गया भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी तहसील के कोहरांव गांव के किसानों को अतिवृष्टि और ओलावृष्टि का चेक नहीं मिला और बैंक से उनके नाम पर भुगतान हो गया। लेखपाल और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से हुए खेल को उजागर करने के लिए सोमवार को किसान डीएम से मिलने आए थे।
सोमवार को कलक्ट्रेेट में पट्टी तहसील के कोहरांव गांव निवासी राजकुमार तिवारी, शिवप्रताप, लोकेश दुबे, विष्णु प्रसाद सहित लगभग चार दर्जन लोगों ने डीएम कार्यालय पर पहुंचकर शिकायत की कि अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए जिला प्रशासन ने किसानों के नाम राहत चेक बनाया। गांव के 372 लोगों के नाम चेक बना और बैंक से उसका भुगतान भी हो गया, मगर किसानों को एक भी पाई नहीं मिली। किसानों का आरोप है कि बैंक कर्मियों की मिलीभगत के चलते स्थानीय लेखपाल ने यह खेल किया है। एडीएम पुनीत शुक्ला ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।