{"_id":"d73c30b6266fa1bc2f5306dcb4544d5a","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-642","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग में कराएं पंजीकरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग में कराएं पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी-बारिश से परेशान रहने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। कृषि विभाग ने अब उन्हें मौसम की मार से बचाने के लिए नई कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत किसानों का विभाग में पंजीकरण किया जा रहा है। विभाग पंजीकृत किसानों को 12 घंटे पहले ही मौसम खराब होने की जानकारी मैसेज के जरिए उपलब्ध करा देगा। जिससे वे अपनी फसलों को बचाने के लिए प्रयास कर सकेंगे और नुकसान कम से कम होगा। विभाग में इन दिनों किसानों के रजिस्ट्रेशन का काम चल रहा है।
अक्सर तूफान, आंधी और जोरदार बारिश होने के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। कृषि अधिकारियों का मानना है कि अगर अन्नदाताओं को समय रहते मौसम खराब होने की जानकारी मिल जाए तो काफी हद तक कृषि में होने वाले नुकसान पर काबू पाया जा सकता है। समय रहते किसान फसलों को बर्बाद होने से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर सकते हैं। इसे देखते हुए विभाग ने नई कार्ययोजना तैयार की है।
विभागीय अधिकारियों का दावा है कि अब किसानों को 12 घंटे पहले मौसम खराब होने के बारे में जानकारी दे दी जाएगी। हालांकि यह सुविधा उन्हीं किसानों को मिल पाएगी जिन्होंने विभाग में अपना रजिस्ट्रेशन करा रखा है। विभाग दर्ज मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजकर उन्हें मौसम के बारे में अलर्ट करेगा। इसके लिए कृषि विभाग में इन दिनों रजिस्ट्रेशन का काम चल रहा है। विभाग की ओर से कई किसानों के मोबाइल नम्बर, बैंक खाता व खतौनी भी आनलाइन कर दी गई है। पंजीकरण कराने वाले किसानों को जल्द ही मैसेज मिलना शुरू हो जाएगा। उपकृषि निदेशक एके विश्वनोई ने बताया कि किसान तत्काल पंजीकरण कराएं। ऐसे किसानों को खाद-बीज खरीदने पर भी सब्सिडी मिलेगी।