{"_id":"9d3c1779480ca863f57a024694bc3977","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे के सामने दुल्हन के चचेरे भाई ने भरा सिंदूर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे के सामने दुल्हन के चचेरे भाई ने भरा सिंदूर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 17 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्ते को कलंकित करते हुए दुल्हन के चचेरे भाई ने दूल्हे की मौजूदगी में उसे वरमाला पहनाते हुए उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। खचाखच भरे पंडाल यह नजारा देख सब हैरान रह गए। बाराती हंगामा करने लगे। रात भर हुई पंचायत के बाद सुबह लेन-देन कर बारात वापस हो गई। अंतू इलाके के नेवादाकला गांव में सोमवार लालगंज से बारात आई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। बरातियों की खातिरदारी के लिए लड़की पक्ष के लोगों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ रखी थी। द्वारचार के बाद जयमाल के लिए संजे पंडाल में दूल्हा पहुंच गया। सिंहासन पर बैठकर दूल्हा, दुल्हन का इंतजार कर रहा था। इसीबीच वीडियोग्राफर और फोटोग्राफर से घिरी दुल्हन मंच की ओर आती दिखाई दी। दुल्हन के पीछे-पीछे उसके ताऊ का लड़का राजा भी चल रहा था।
दुल्हन की लिबास में लिपटी दुल्हन जैसे ही मंच पर पहुंची। दूल्हा के सामने खडे़ चचेरे भाई ने दुल्हन की सहेली से वरमाला लेकर उसके गले में डाल दिया, उधर दुल्हन ने भी वरमाला चचेरे भाई के गले में डाल दी। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले वह दुल्हन के गले में मंगलसूत्र और जेब में रखे सिंदूर को उसकी मांग में भर दिया। यह सब नजारा देख बाराती हंगामा करने लगे और घर के लोग दंग रह गए। घर के लोगों ने युवक की पिटाई शुरू की तो दुल्हन बचाव में आ गई। रात भर चली पंचायत में सुबह वर पक्ष के लोगों ने शादी में हुए लेन-देन और खर्च की भरपाई कर बारात वापस चली गई। हालांकि मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा।