शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या को लेकर नाराज चल रहे जिले के पत्रकारों ने सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम अमृत त्रिपाठी को सौंपा। हत्याकांड के मुख्य आरोपी राज्य मंत्री राममूर्ति वर्मा पर कार्रवाई और पत्रकार के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद तत्काल देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में दिनेश सिंह, हरिकेश मिश्र, विवेक कुमार पांडेय, मुकेश चतुर्वेदी, जान मोहम्मद, यादवेन्द्र सिंह, वरुण श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, विनय पाठक, मान सिंह, जौवाद अली, शिवमोहन शुक्ल, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, रोहित सिंह, सुमित मिश्र, सुधीर जायसवाल, अजय ओझा, सर्वेश शर्मा, सुभाषचंद्र, मनोज कुमार, ओमप्रकाश पांडेय, पन्नालाल पाल, पवन मिश्र, विनोद मिश्र सहित तमाम पत्रकार रहे।