फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

डाकघर के खातों का नामिनी रजिस्टर गायब

Sat, 13 Jun 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 13 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
डाकघर के खातों में नामिनी बने लोगों का रजिस्टर गायब हो गया है। उप डाकघर निरीक्षक की जांच में खुलासा होने के बाद भी दोषी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। रजिस्टर गायब होने से खाताधारकों को कुछ हुआ तो नामिनी बने लोग उनकी जगह पैसा नहीं निकाल सकेंगे। उत्तराधिकारियों को पैसा निकालने के लिए नाकों चने चबाने पड़ेेंगे। हैरत की बात ये है कि रिपोर्ट मिलने के बाद भी हजारों लोगों से जुड़े इस मामले को लेकर जिम्मेदार खामोश हैं। इस खामोशी की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं के दस्तावेज को लेकर डाक विभाग के संजीदगी की पोल खुल चुकी है। कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक डाकघर में खुले खातों व उससे जुड़े लोगों के कागजात को लेकर तनिक भी गंभीर नहीं हैं। इस उदासीनता का ताजा उदाहरण कोहड़ौर डाकघर है। कोहड़ौर निवासी श्यामशंकर शुक्ल एक खाते में नामिनी थे। वह पैसा निकालने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि नामिनी रजिस्टर में उनका नाम ही नहीं है। यह सुन उनके पांव तले जमीन खिसक गई। मामले की शिकायत उन्होंने अफसरों से की। इसी बीच उनके घर का एक और सदस्य नामिनी होने का दावा करने लगा। बताते हैं कि विवाद शुरू हुआ तो वह उपभोक्ता फोरम चले गए। फोरम की सख्ती के बाद प्रवर अधीक्षक डाकघर ने उप डाकघर निरीक्षक केंद्रीय को जांच सौंप दी। पड़ताल के बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट दी। बताया कि डाकघर में कंप्यूटराइज्ड सिस्टम होने के बाद सब कुछ उसी में फीड हो रहा है।
विज्ञापन


 वह नामिनी रजिस्टर पुराना था और काफी पहले गायब हो चुका है। उन्होंने रिपोर्ट में स्पष्ट कहा कि इस रजिटर के गायब होने की सूचना वर्तमान उप डाकपाल व पूर्व उप डाकपाल ने ने नहीं दी। ऐसे में यह नहीं साफ हो पा रहा कि वह नामिनी रजिस्टर किसके समय में गायब हुआ और उसमें कितने लोगों का नाम शामिल था। रिपोर्ट में यह भी लिखा कि ऐसे में दोषी को चिह्नित करना मुश्किल हो गया है। सूत्र कहते हैं कि यह तो एक बानगी है। यदि जांच की जाए तो अन्य डाकघरों में भी इस तरह के चौंकाने वाले मामले सामने आएंगे। जानकार बताते हैं कि खाताधारक को कुछ होने पर उसके जरिए नामिनी बनाया गया व्यक्ति ऐसे हालात में पैसा नहीं निकाल सकेगा। क्योंकि नामिनी रजिस्टर में खाता और उसका नाम मिलान करने के बाद ही उसे पैसा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed