फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

जिले में तीसरे चरण का मतदान सांगीपुर, रामपुर संग्रामगढ़, लालगंज, लक्ष्मणपुर में पांच दिसंबर को होगा।

Fri, 20 Nov 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 20 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर के अजीत नगर स्थित एक कम्प्यूटर कोचिंग संस्थान पर अज्ञात बाइक सवार दस नकाबपोश बदमाश गुरुवार की रात आ धमके। उन्हाेंने तमंचा लहराते हुए संचालक से दस लाख रुपये रंगदारी की मांगी। ऐसा न  करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है।
विज्ञापन


अजीत नगर निवासी संजय मौर्य घर में ही कोंचिग संस्थान चलाते हैं। उनका आरोप है कि गुुरुवार की रात चार बाइक सवार दस नकाबपोश बदमाश तमंचा लहराते हुए उनके संस्थान आ धमके। इसके बाद उन्हें धक्का देते हुए कोचिंग के अंदर ले गए। इस दौरान क्लास में मौजूद छात्र-छात्राएं सहम गए। संचालक से बदमाशों ने दस लाख रुपये रंगदारी मांगी। बदमाशों ने 30 नवंबर तक रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


 पुलिस को जानकारी न देने की भी धमकी देते हुए बदमाश वहां से चले गए। जानकारी होने पर आस-पास के लोगों के साथ वहां सैकड़ों लोग जमा हो गए। संचालक ने बताया कि दस दिन पहले बाइक सवार दो बदमाश आए और उनसे एक लाख रुपये मांग की। इस बात को उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। बाद में चार नकाबपोश बदमाश उनसे फिर रकम मांगने आए। जब उन्हाेंने मना किया तो गुरुवार की देर रात दस बदमाश संस्थान आ धमके। मामले की शिकायत कोचिंग संचालक ने नगर कोतवाली में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हालांकि कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेने से इनकार कर दिया। मामले में नगर कोतवाल हरिपाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। दोबारा हमला करने पर फोन पर पुलिस को जानकारी देने की बात संचालक से कही गई है। अभी तहरीर नहीं ली गई है।


कोचिंग संचालक व उनके परिजन घटना के बाद बुरी तरह से सहम गए हैं। दहशत की वजह से वह घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले अजीत नगर के लोहा व्यवसायी महादेव केसरवानी के साथ भी ऐसा ही हुआ था। उनसे भी रंगदारी मांगी गई थी। बाद में उनकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed