{"_id":"bfc45a39a4e75fb08b6d09011414cfc4","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-371","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाली प्रत्याशियों व ग्रामीणों की बन रही कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाली प्रत्याशियों व ग्रामीणों की बन रही कुंडली
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। जिले में ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले बवाली प्रत्याशियों के साथ ही ग्रामीणों की प्रशासन कुंडली तैयार कर रही है। पहले चरण के चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। खुफिया विभाग भी गांवों के हालात पर नजर रखे हुए है।
जिले के 1255 ग्राम प्रधानों व हजारों ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव को लेकर प्रशासन अभी से अलर्ट है। इस बार पहले चरण के चुनाव में खूनखराबा रोकने के लिए प्रशासन पहले से ही बवालियों की कुंडली तैयार करने लगा है। ताकि चुनाव के पहले ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा सके।
चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के साथ उनके समर्थकों पर भी पुलिस शिकंजा कसने जा रही है। पाबंद करने के साथ ही चुनाव के पहले ही बवाली लोगों को पुलिस लाल कार्ड देगी। ताकि वे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न कर सके। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खुफिया विभाग भी बवालियों की रिपोर्ट तैयार कर रहा है। ताकि समय रहते ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन
बतादेें कि पहले चरण में बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में शिवगढ़ विकासखंड के दहेरकला गांव में जमकर बवाल हुआ था। बूथ कैप्चरिंग की घटना के साथ ही गोलियां भी तड़तड़ाईं थीं। इस चुनाव में ऐसी घटनाएं न हों। इसके लिए अभी से कवायद शुरू कर दी गई है।