{"_id":"65a399a976a9065d92581b0ed97c0f7b","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे निर्माण एजेंसी पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे निर्माण एजेंसी पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर पालीटेक्निक से लेकर भुपियामऊ तक की सड़क न बनवाने पर कार्यदाई संस्था के खिलाफ नगर कोतवाली में एनएच के जेई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कार्यदाई संस्था को अब तक 14 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान विभाग कर चुका है। निर्माण कार्य की समयावधि 27 दिसंबर 2014 को ही समाप्त हो चुकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालीटेक्निक से लेकर भुपियामऊ तक की सड़क का निर्माण कराने के लिए एसएच इंफ्रटिक प्राइवेट लिमिटेड जगदीशपुर अमेठी के मैनेजिंग डायरेक्टर शकील हैदर ने एनएच के अधीक्षण अभियंता कार्यालय से ठेका लिया था। एनएच के करार में कार्यदाई संस्था को 28 फरवरी 2014 से कार्य प्रारंभ कर 27 दिसंबर 2014 तक हर हाल में पूरा कर लेना था।
मगर समय के भीतर भी कार्य पूरा नहीं हो सका। कार्यदाई संस्था ने अब तक विभाग से 14 करोड़ 89 लाख रुपये का भुगतान ले लिया है। जबकि पूरा कार्य 29 करोड़ 98 लाख 25 हजार 210 रुपये का है। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने कई बार विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखते हुए सड़क निर्माण का कार्य पूरा कराए जाने को कहा। इसके बाद भी काम पूरा नही हो सका। डीएम ने लिखापढ़ी भी लेकिन कोई फर्क नही पड़ा। जनता की समस्याओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को कार्रवाई का आदेश दिया। इसके चलते एनएच खंड सुलतानपुर के प्रभारी सहायक अभियंता अशोक कुमार मिश्रा ने कार्यदाई संस्था के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।