{"_id":"891d29e4b690b745eb356828d152bb15","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-369","type":"story","status":"publish","title_hn":"परदेसी को बाइकर्स बदमाशों ने लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परदेसी को बाइकर्स बदमाशों ने लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। परदेस से कमाकर घर लौट रहे एक युवक को बाइकर्स बदमाशोें ने लूट लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पट्टी निवासी सुरजीत कुमार मुंबई में रहता है। बुधवार को वह इलाहाबाद स्टेशन पर उतरने के बाद बस से प्रतापगढ़ पहुंचा। भैरोपुर बस अड्डे की ओर पैदल ही वह जा रहा था। मकंद्रूगंज पुलिस चौकी के करीब चौक घंटाघर के पास बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए। बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया।
जब तक सुरजीत शोर मचाता तब तक बदमाश बाइक से फरार हो चुके थे। आसपास के लोग दौड़े, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। सूचना मिलने पर मकंद्रूगंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ करने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि देर शाम तक पुलिस मामले की छानबीन करती रही। इस बाबत चौकी प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि बदमाशों की खोजबीन की जा रही है। तहरीर मिली है, छानबीन जारी है। पीड़ित के मुताबिक बैग में दस हजार रुपये, कीमती सामान रखा हुआ था।