फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

कोचिंग का रजिस्ट्रेशन कराकर स्कूल चलाने वालों पर होगा मुकदमा

Thu, 11 Jun 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 11 Jun 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
कोचिंग का रजिस्ट्रेशन कराकर स्कूल चलाने वाले संचालकों के खिलाफ जुलाई माह में अभियान चलाकर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी हो रही है। जुलाई माह में वैध और अवैध स्कूलों की खोजबीन के लिए चलने वाले अभियान में ऐसे संचालकों को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। डीआईओएस ने टीम बनाकर अवैध स्कूलों को चिह्नित करने का मसौदा बनाया है।
विज्ञापन

जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के अवैध संचालन को लेकर संजीदा हुए जिला प्रशासन ने अब कक्षा नौ से बारह तक चलने वाले अवैध स्कूलों पर निगाहें टिका दी है।
विज्ञापन


 बीस मई से स्कूलों में गर्मी की छुट्टी होने के कारण जांच अभियान ठंडा हो गया था। मगर जुलाई माह में स्कूल खुलते ही अधिकारी एक बार फिर हरकत में आ जाएंगे। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि जिलाधिकारी ने अवैध स्कूलों में ताला लगवाने और संचालकों को जेल भेजने का आदेश दिया है। इसी क्रम में जुलाई माह में जांच टीम गठित करके अवैध स्कूलों को चिंह्नित किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि कोचिंग का रजिस्ट्रेशन कराकर स्कूल चलाने वाले को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो जिले में व्यापक पैमाने पर अवैध स्कूल चल रहे हैं। ऐसे स्कूलों को बंद कराने के लिए कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। डीआईओएस ने माना कि मई में जांच अभियान देर से प्रारंभ होने के कारण अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि जिले में अवैध स्कूलों की संख्या कितनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed