{"_id":"5285fd7d90ed25263424c64e06895618","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में बैठकर हो रहा मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में बैठकर हो रहा मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 07 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटे जिला प्रशासन के आदेश को दरकिनार कर बीएलओ मनमानी कर रहे हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य अभी तक गांवों में प्रारंभ नहीं हो सका है। अधिकांश गांवों में स्थानीय बीएलओ हैं। उनके परिवार के लोग भी प्रधान व बीडीसी सदस्य पद के संभावित उम्मीदवार हैं। ऐसे में वे मनमानी करने पर तुले हैं। इससे राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा पर पानी फिरने की आशंका जताई जा रही है।
राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर भले ही कागजों पर पंचायत चुनाव की तैयारियां जोर शोर से चल रही हों, लेकिन मतदाता पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आयोग के आदेश पर इस माह के प्रारंभ से ही बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण करना था। अधिकारियों ने इसके लिए बैठक कर सभी बीएलओ को निर्देश दिया था। अफसरों के आदेश के बाद भी बीएलओ मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य लोगों के घरों पर जाकर करने के बजाय अपने घरों में ही बैठकर कर रहे हैं।
बहुत से स्थानों पर बीएलओ द्वारा प्रधान के पक्ष में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य करने की बात सामने आ रही है। उन बीएलओ ने दूसरे प्रत्याशियों के सामने समस्या खड़ा कर दी है। जिसके परिवार के लोग भी संभावित प्रत्याशी हैं और चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं। लोगों का आरोप है कि ऐसे लोग अपनी मर्जी से मतदाता सूची बनवाएंगे। इस बाबत अपर जिलाधिकारी पुनीत शुक्ल ने बताया कि यदि बीएलओ लोगों के घर जाकर पुनरीक्षण का कार्य नही कर रहे हैं तो औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी। शिकायत मिलने पर ऐसे बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई होगी।