फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

फैसल ने तैयार किया ऑटोमेटिक सिग्नल

Mon, 19 Oct 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 19 Oct 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
शहर के जीजीआईसी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में रिवर डेल स्कूल के छात्र फैसल अनीस ने रेल गाड़ी के लिए तैयार अपना ऑटोमेटिक सिग्नल का मॉडल प्रस्तुत किया। उसने जो मॉडल बनाया है उसमें रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन के एक किमी की दूरी होने पर ही फाटक के स्वत: बंद और खुलने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


जिले की पांचों तहसीलों में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। सदर तहसील की प्रतियोगिता जीजीआईसी में आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न कॉलेजों के बच्चे अपना मॉडल लेकर पहुंचे। निर्णायकों ने रिवर डेल स्कूल के छात्र फैसल अनीस के मॉडल की सराहना करते हुए उसे रेलमंत्री को भेजने की सलाह दी।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में पांच विषयों पर आधारित मॉडल में उद्योग पर फैसल अनीस प्रथम, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर जीजीआईसी की छात्रा रीति गुप्ता, संसाधन प्रबंधन पर रिवरडेल की शाम्भवी पांडेय,  कृषि और खाद्य सुरक्षा पर रिवरडेल के छात्र आयुष सिंह, आपदा प्रबंधन पर वीएस मेमोरियल की अंशिका सिंह अव्वल रहीं। सीनियर वर्ग में सादमा जमीर, आस्था श्रीवास्तव, तसनीम बानो, प्रगति दूबे  ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रदर्शनी में 30 मॉडलों का चयन किया गया। जीजीआईसी प्रिंसिपल गरिमा श्रीवास्तव ने बच्चों के उत्साह की सराहना की। निर्णायक की भूमिका एमडीपीजी कॉलेज विनोद शुक्ल, डा. पीयूषकांत शर्मा, डा. अखिलेश पांडेय, सविता सिंह ने निभाई। इधर रानीगंज स्थित स्वामी करपात्री इंटरकॉलेज में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन जीजीआईसी बरहदा के प्रिंसिपल डा. विंध्याचल सिंह और प्रिंसिपल डा. रामकुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed