{"_id":"43a139dcf522f81baa43324253c198fb","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-297","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिजित मुहूर्त में करें कलश स्थापना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिजित मुहूर्त में करें कलश स्थापना
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार से प्रारंभ हो रहे शारदीय नवरात्र के लिए जिले के सभी देवी मंदिरों और शक्तिपीठों को सजा दिया गया है। पूजन-अर्चन की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मां बेल्हा देवी मंदिर परिसर की साफ सफाई का दौर सुबह से ही प्रारंभ हो गया। भक्तों को आसानी से माता के दर्शन हो सके, इसके लिए बैरिकेडिंग की गई है। इधर, मां चंद्रिका देवी धाम में सप्ताह भर से चल रहे सफाई अभियान को अंतिम रूप देने में लोग लगे रहे। नवरात्र के प्रथम दिन होने वाले कलश स्थापना के लिए अभिजित मुहूर्त सुबह 11.38 बजे से दोपहर 12.24 तक है। इसके बाद भी 01.09 से 03.25 के मध्य कलश की स्थापना की जा सकती है।
शारदीय नवरात्र के लिए जिले के सभी मंदिरों को तैयार कर लिया गया है। साफ सफाई के साथ ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी भी मंदिर प्रबंधन ने संभाल ली है। मां बेल्हा देवी में सुबह से उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ को पंक्तिबद्घ करने के लिए बैरिके डिंग की गई है। मंदिर परिसर की सफाई में सप्ताह भर से लगे भक्त अंतिम रूप देने में जुटे रहे। मुख्य पुजारी राजा पंडा मंदिर परिसर का भ्रमणकर तैयारियों का जायजा लेते रहे। उधर, शहर और ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडालों में भी देर रात तक मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित करने का दौर जारी रहा। इस वर्ष नवरात्र पूरे नौ दिनों का होगा। नवमी और दशमी की तिथि एक ही दिन होगी। इसलिए भक्तों को माता का श्रृंगार करने का पूरा अवसर मिलेगा।