फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

सफाईकर्मियों ने दूसरे दिन भी नहीं किया काम

Tue, 06 Oct 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 06 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
मानदेय विसंगतियों को लेकर नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने मंगलवार को कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कार्य का बहिष्कार किया। सफाईकर्मियों का कहना था कि जब तक प्रस्ताव बनाकर नहीं भेजा जाता तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे। नगर पंचायत कुंडा में संविदा कर्मचारियों के बढ़े हुए वेतन संबंधित प्रस्ताव  के लिए बोर्ड की बैठक ही नहीं हुई।
विज्ञापन


 ऐसे में बढ़े हुए वेतन के लिए कार्यालय से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा छुट्टी के दिन भी कर्मचारियों से काम लिया जाता है, लेकिन उन्हें इसकी मजदूरी नहीं मिल पाती। यही नहीं यदि किसी ने इसके लिए आवाज उठाई तो उसे बाहर कर दिया जाता है। ऐसे में सफाईकर्मियों ने काम का बहिष्कार कर दिया है। साथ ही नगर पंचायत पर प्रदर्शन किया। सफाईकर्मियों का कहना है कि जब तक उनके वेतन का प्रस्ताव बनाकर नहीं भेजा जाता, वह काम पर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed