{"_id":"48e2a2fbf4ffa25dd7711961f4aaeb4e","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-272","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे निर्माण के चलते टेलीफोन की ओएफसी केबिल कटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे निर्माण के चलते टेलीफोन की ओएफसी केबिल कटी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 24 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर निर्माण कार्य के चलते टेलीफोन का ओएफसी केबिल कट गया। केबिल कटते ही इंटरनेट सेवा बंद होने से बैंकों में कामकाज ठप हो गया। सैकड़ों बीएसएनएल मोबाइल व टेलीफोन शोपीस बन गए। अधिकारियों की लापरवाही से शाम तक केबिल को जोड़ा नहीं जा सका।
लालगंज कस्बे से होकर निकलने वाले हाईवे का इन दिनों निर्माण कार्य शुरू है। राजमार्ग के किनारे नाला के निर्माण को लेकर गढ्ढा खोदा जा रहा है। इसके चलते गुरुवार को दोपहर दूरसंचार विभाग का ओएफसी केबिल कट गया। केबिल कटते ही ब्राडबैंड व मोबाइल सेवा ठप हो गई। इंटरनेट बंद होने से बैेंकों में लेनदेन समेत अन्य काम ठप हो गए। कई घंटे इंतजार के बाद उपभोक्ता मायूस होकर घर लौट गए। ओएफसी केबिल कटने का असर सरकारी बीएसएनएल व टेलीफोन कनेक्शन पर भी दिखा। सैकड़ों मोबाइल और टेलीफोन शोपीस बन गए।
विभाग का हजारों के राजस्व का भी नुकसान उठाना पड़ा। इतने सबके बाद भी विभागीय अधिकारी लापरवाह बने रहे। उपभोक्ताओं के हल्ला गुहार मचाने पर अधिकारियों की कुं भकर्णी नींद टूटी और लाइनमैनों को केबिल दुरुस्त करने के लिए भेजा गया। घंटों देरी से पहुंच लाइनमैनों ने खराबी दूर करने के लिए शाम तक खराबी ही ढूंढते रहे। इंटरनेट समेत मोबाइल व टेलीफोन सेवा खबर लिखे जाने तक सही नहीं हो सकी थी। इसको लेकर उपभोक्ताओं में खासा रोष देखने को मिला। इस बारे में एसडीओ टेलीफोन से बात करने का प्रयास किया गया, मगर उनका मोबाइल पहुंच से बाहर बताता रहा।